लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
आगुचा क्षेत्र के 10 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों की 200 से अधिक ग्रामीण प्रतिभाओ ने लिया भाग
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) हिन्दुस्तान जिंक रामपुरा आगूचा माइंस के ग्रामीण विकास के अन्तर्गत संचालित शिक्षा सम्बल ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालक आगुचा में आयोजित हुआ। जिसमें आस पास के क्षेत्र के 10 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों की 200 से अधिक ग्रामीण प्रतिभाएं आत्मविश्वास से परिपूर्ण नज़र आई। माध्यमिक कक्षा में इस वर्ष प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं के परिणाम में गुणवत्तापुर्ण सुधार एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिये हिन्दुस्तान जिंक के आस पास के क्षेत्र के गांवों के चयनित विद्यार्थियों के लिये एक माह का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर महात्मा गांधी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हुरड़ा एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय बालक आगुचा में आयोजित किया।
शिविर में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय के साथ साथ इस वर्ष आवासीय कैम्प में डिजिटल कक्षाएं, ओडियो-विजुअल सामग्री, हैंड्स-ऑन गतिविधियो को भी शामिल किया गया। समापन समारोह में सहायक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव टेलर, राजकीय विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार, रामपुरा आगुचा माइंस यूनिट हेड वेकेश चित्तौड़ा, आगुचा माइंस मजदूर संघ के महामंत्री एमके सोनी, सीएसआर हेड अभय गौतम एवं सीएसआर टीम उपस्थित थे। अतिथियों ने अपने अनुभव साझा कर छात्रों को सदैव और अधिक प्रयासरत रहने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात की सराहना की कि यह सीखने के लिए एक बेहतरीन मंच है। हिन्दुस्तान जिंक एवं विद्या भवन सोसायटी द्वारा एक माह तक आयोजित इस समर कैम्प में विद्यार्थियों को विशेषज्ञ अध्यापको द्वारा गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों की कोचिंग दी गयी साथ ही समेकित पर जोर देते हुए योगा, खेलकूद, आर्ट एण्ड क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।


















































