Home education भाजपा शहर मंडल नावां द्वारा किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

भाजपा शहर मंडल नावां द्वारा किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

शहर की प्रतिभाओं को करवाया शहर के नागरिकों से रूबरू

प्रतिभाओं को अच्छा मंच व संचालनकर्ता मीले तो वे कर सकते है बेहतर कार्य
मनीष पारीक-वरिष्ठ सवांददाता
नावां सिटी। शहर में आज भाजपा शहर मंडल जिला नागौर देहात के तत्वावधान में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की 75 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री देवीलाल दादरवाल व जिला महामंत्री किशन भींचर, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष राजेश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी नावां शहर, मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा नावां ग्रामीण, तथा कुचामन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह तथा पालिका उपाध्यक्ष आनंदीलाल कुमावत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री किशन भींचर ने कहा कि –
“हमारी युवा पीढ़ी में असीम क्षमता और प्रतिभा है, बस आवश्यकता है कि उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन मिले। देवीलाल दादरवाल ने कहा की प्रतिभाओं का सम्मान, समाज व राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य में निवेश है। ऐसे आयोजन युवाओं का मनोबल और अधिक बढ़ाते हैं।
प्रकाश योगी ने कहा कि यह कार्यक्रम शहर की सभी प्रतिभाओं को शहर के मध्य परिचित कराने एवं शहर के हित में काम करने और अन्य विद्यार्थीयो को इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने और पूरे देश एवं प्रदेश में नावां का नाम रोशन करने की सीख देने हेतु किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, खेल, कला, साहित्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले होनहार विद्यार्थियों व प्रतिभाओं का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन भावपूर्ण अंदाज़ में किया गया और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में नावां के राधेश्याम पारीक, अशोक अटल पारीक, गुलाब चंद योगी, कमल टेलर, अशोक टेलर, गोपाल कुमावत, नटवर गोड़,भंवर जांगिड़, राजेंद्र गुरीया, बद्री फुलवरिया, दौलत सिंह, राजू टेलर, राधेश्याम माली, सतनारायण लढा,रमेश बंसल, अल्पना अग्रवाल, कजोड़ मल प्रजापत, सीताराम सोकल, ओमकार कुमावत, मूलचंद कुमावत, तुलसीराम राजस्थानी, गणेश सिंघाटीया, गोवर्धन रूलानिया, सुशील अग्रवाल, सुल्तान सिंह भुनी, गणेश माली, हरिराम जांगिड़, सीताराम सिहोटा एवं भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version