Home latest “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर जिला कलक्टर की अभिनव पहल

“हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर जिला कलक्टर की अभिनव पहल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पाली । जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के लिए समाजसेवियों और प्रमुख नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने जिलेवासियों से 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने और 15 अगस्त को दो दीपक जलाने की अपील की।

इस मौके पर 1 लाख तिरंगा स्टिकर वितरण की योजना भी घोषित की गई, जिससे लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत हो सके। बैठक में अभियान के प्रचार-प्रसार, जनभागीदारी और सेल्फी अपलोड कर सर्टिफिकेट प्राप्त करने जैसी पहलुओं पर चर्चा हुई।

जिला कलक्टर ने कहा, “तिरंगा केवल झंडा नहीं, हमारी आज़ादी और गौरव का प्रतीक है। हर नागरिक को इसे सम्मानपूर्वक फहराना चाहिए।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version