Home latest दिनभर बहनों ने भाइयों को बांधी राखियां

दिनभर बहनों ने भाइयों को बांधी राखियां

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतमशर्मा राजसमन्द।

राजसमन्द जिले के मादड़ी, फ़ियावडी, खण्डेल, लालपुर, पिपली अहिरान सहित आसपास गांवो में शनिवार को सावन माह की अंतिम दिन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, बहिनों ने छोटे भाइयों की कलाई पर राखडी बांध रक्षा का वादा किया वही बुजुर्ग भाई बहिनों का प्यार भी इस पर्व पर देखने कोमिला, सुनील कुमार ने बताया कि कुंवारिया में 3साल की बहिन कीशु ने अपने 2माह के भाई की कलाई पर राखी बांधी ओर पदमपुरा में बुजुर्ग मांगीलाल ने अपनी बहिन को राखी बांधी शनिवार को दिनभर राखडी बांधने का दौर जारी रहा।

वही कुंवारिया शहर में दुकानों पर राखियां व राशन सामग्री खरीदने वालों की भीड़ लगी रही इस पर्व पर घरों में मिठाईयां बनाई गई बहिनों ने भाई को तिलक लगा मुह मीठा करवा कर राखी बांधी ओर आशीर्वाद लिया इस पर्व पर दिनभर बहिनों का ससुराल से पीहर में आने जाने का क्रम बना रहा पर्व पर आमजन में।खुशी देखी गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version