हनी कुमावत ने राज्य सीनियर तीरंदाजी में जीते तीन पदक

0
158
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

ब्यूरो चीफ, नवीन कुमावत

जयपुर। नीमराणा में आयोजित दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में जयपुर के युवा खिलाड़ी हनी कुमावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए।

हनी कुमावत के पिता और प्रसिद्ध वेटलिफ्टर पवन कुमावत ने बताया कि हनी ने एलिमिनेशन राउंड में सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं टीम वर्ग और रैंकिंग दोनों में उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से नवाजा गया। हनी इससे पहले राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर प्रतियोगिताओं में भी मेडल जीत चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भी सिल्वर मेडल प्राप्त किया था।

हनी कुमावत वर्तमान में सवाई मान सिंह स्टेडियम में कोच गजेंद्र शर्मा की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी लगातार सफलता ने खेल जगत में नई पहचान बनाई है और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here