Home latest घाटा (बस्सी) में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट 

घाटा (बस्सी) में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 विद्या दान को बताया सर्वोत्तम

घाटा-बैनाडा (बस्सी)। श्री लक्ष्मी नारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट कानडियावाला (जमवारामगढ़) द्वारा सार्वजनिक पुस्तकालय घाटा (बस्सी) में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की पुस्तकें भेंट की गईं।

इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष सुमन मीणा ने कहा कि “अन्न दान परम दान है, लेकिन विद्या दान सर्वश्रेष्ठ दान है।” उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए मार्गदर्शन के साथ-साथ आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना भी बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट संरक्षक एवं आईएएस अधिकारी डॉ. हर सहाय मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का मूलमंत्र है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “मेहनत-मेहनत-मेहनत” को अपना मंत्र बनाएं और निरंतर प्रयास करते रहें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।

कार्यक्रम में फूलचंद घाटी, हनुमान प्रजापत, मुरारीलाल नाड़ा, पन्नालाल, रोहिताश कानडियावाला, अमित देवड़वाल, सन्नी मीणा, रामधन घाटा, विजय आरवाड़ी सहित कई ट्रस्ट सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version