Home latest गौशाला संचालकों, पालकों व रक्षकों को नवाचार के साथ आत्मनिर्भरता की तरफ...

गौशाला संचालकों, पालकों व रक्षकों को नवाचार के साथ आत्मनिर्भरता की तरफ अग्रसर होना होगा: उत्तम माहेश्वरी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्राकृतिक कृषि, गौ पालन, जल सरंक्षण, गौ संवर्धन, चारागाह विकास, पर्यावरण जागरूकता से  होंगे लाभ

भीलवाड़ा। (विनोद सेन) विधायक कार्यालय पर गौशाला संचालकों, पालकों रक्षकों की बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम भारत माता की तस्वीर पर गोवत्स लाल जी महाराज, पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड व अतिथिगणों ने माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, बैठक में मुख्य मार्गदर्शन उत्तम माहेश्वरी मुंबई गौ वैज्ञानिक ने दिया।

जिसमें गौशालाओं के संचालन, गौवंश की देखभाल, और गौ-संवर्धन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन मिला तथा गौवंश के लिए पौष्टिक आहार, उचित आवास की व्यवस्था, गौशालाओं के वित्तीय प्रबंधन, धन जुटाने के तरीकों और गौशालाओं के विकास में नवाचार देते हुए मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक कोठारी ने उद्बोधित करते हुए बताया कि, गौमाता की सेवा से मानव भवसागर में वैतरणी पार कर लेता है तथा वर्तमान स्थितियों में गौवंश के भावो के साथ सेवा से इंसान का कल्याण स्वतः ही हो जाता है, क्योंकि 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। प्रभु श्री कृष्ण प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते है, हम सभी को पूरे परिवार के साथ गौवंश की सेवा में हमेशा सलग्न व तत्पर रहना चाहिए।

सरोज देवी फाउंडेशन (आरसीएम) के संरक्षक तिलोक चन्द छाबड़ा के ग्राम विकास के मिशन के अंतर्गत सत्यम शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक कृषि, गौ पालन एवं गौ संवर्धन, जल संरक्षण, चारागाह विकास एवं पर्यावरण जागरूकता आदि गतिविधियों हेतु दिसंबर 2024 में 600 से अधिक किसानों की दो दिवसीय आवासीय कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसका अनुभव बहुत ही सकारात्मक एवं लाभदायक रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version