लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सिविल डिफेंस ने रेस्क्यू कर शव थाना पुलिस को सौंपा
जोबनेर। आज दोपहर 3:30 बजे कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट से सूचना मिली कि स्वामी की ढाणी, पुलिस थाना क्षेत्र जोबनेर में एक व्यक्ति पॉन्ड में गिर गया है।
सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति को रेस्क्यू किया। दुर्भाग्यवश, वह मृत अवस्था में पाया गया। शव को स्थानीय थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।