लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सोसायटी फॉर पब्लिक ग्रिवांस (एसपीजी), भारत
जयपुर। सोसायटी फॉर पब्लिक ग्रिवांस (एसपीजी), भारत में वरिष्ठ अधिवक्ताओं की प्रतिष्ठित नियुक्ति – करने पर स्वागत किया है। एसपीजी, भारत के अध्यक्ष एवं चेयरपर्सन प्रो. बी. डी. रावत ने बताया कि गौरी शंकर खंडेलवाल, जो देश के वरिष्ठ और अग्रणी अधिवक्ताओं में से एक हैं, एसपीजी के कानूनी प्रकोष्ठ का नेतृत्व करेंगे। उनकी विशेषज्ञता एवं अनुभव संस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
डॉ. गोविंद रावत (एडवोकेट) ने भी इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, गौरी शंकर खंडेलवाल का टीम एसपीजी, भारत* में सम्मिलित होना हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उनके मार्गदर्शन में संस्था जनहित में अपने लक्ष्यों की ओर और भी मजबूती से अग्रसर होगी। टीम एसपीजी, भारत की ओर से दोनों सम्माननीय सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

















































