लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) मरुधरा माहेश्वरी संस्थान द्वारा मकर संक्रांति का पावन पर्व हरनी महादेव रोड स्थित श्री कृष्ण गौ सेवा उपचार केंद्र पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने गौ सेवा, पूजन और पारंपरिक खेलों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता के पूजन एवं आरती से हुई। सेवा भाव के तहत गायों को लापसी और हरा चारा खिलाया गया। संस्थान अध्यक्ष दिनेश राठी ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर गौ सेवा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है, इसी भावना के साथ यह आयोजन किया गया।
भारतीय परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम में सितोलिया, गिल्ली-डंडा और पतंगबाजी जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक पर्व का आनंद लिया।
इस अवसर पर हनुमान प्रसाद दमानी, कैलाश तापड़रिया, रतनलाल बाहेती, श्रीवल्लभ चांडक, पुरुषोत्तम राठी, राजेंद्र दमानी, मधुसूदन डागा, शिवरतन भट्टड़, राकेश काबरा, मनोज नव्हाल, अनिल मूंदड़ा, नवीन काकानी, महादेव बाहेती सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। गौ सेवा प्रकल्प प्रभारी राजेश बाहेती सहित संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मंच अध्यक्ष मनीष बजाज, मंत्री हर्ष राठी, महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा झंवर एवं मंत्री इशिता झंवर का विशेष सहयोग रहा। अंत में संस्थान मंत्री नारायण बाहेती ने सभी आगंतुकों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
