Home latest गैस सिलेंडर कीमतों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पीएम का पुतला...

गैस सिलेंडर कीमतों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

कठूमर (अलवर) | रिपोर्टर: संजीव बंसल

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को कठूमर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया।

प्रदर्शन पंचायत समिति के सामने सड़क के दूसरी ओर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की।

भरतपुर सांसद संजना जाटव के प्रतिनिधि प्रकाश चौधरी कांकरोली ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता, छोटे व्यापारियों और सामाजिक आयोजनों में कई प्रकार की परेशानियां सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी और केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग करती रहेगी।

इस दौरान कठूमर और खेरली ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, चांद प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version