Home latest तहसीलदार व पुलिस का औचक निरीक्षण

तहसीलदार व पुलिस का औचक निरीक्षण

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 गलवा स्थित श्री खजुरिया श्याम गैस एजेंसी में स्टॉक संतोषजनक

राजसमंद | (गौतम शर्मा) राजसमंद जिले के गलवा स्थित श्री खजुरिया श्याम गैस एजेंसी पर रविवार को सरदागढ़ तहसीलदार पारसमल बुनकर और कुंवारिया थाने के एएसआई रामफल मीणा ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एजेंसी पर उपलब्ध गैस सिलेंडरों के स्टॉक की जांच की।

तहसीलदार पारसमल बुनकर ने एजेंसी के मैनेजर बाबूलाल लोहार से गैस सिलेंडरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। मौके पर एजेंसी में 252 घरेलू गैस सिलेंडर और 7 व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध पाए गए। निरीक्षण के दौरान स्टॉक संतोषजनक पाया गया।

इस दौरान एएसआई रामफल मीणा ने भी एजेंसी का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

तहसीलदार ने एजेंसी प्रबंधन को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों का वितरण पूरी तरह नियमों के अनुसार किया जाए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए। साथ ही एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए एजेंसी संचालक की सराहना भी की।

गैस एजेंसी संचालक बाबूलाल लोहार ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर देने से पहले उनकी गैस डायरी और बुकिंग के समय प्राप्त ओटीपी की जांच की जाती है, इसके बाद ही सिलेंडर का वितरण किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान कॉन्स्टेबल भेरूलाल, एजेंसी कर्मचारी लालूराम सहित अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version