लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा “चौथी बार अशोक गहलोत मुख्यमंत्री” के नारे लगाए जाने पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधा।
मीडिया से बातचीत में जोगाराम पटेल ने कहा कि “मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने का अधिकार सभी को है, लेकिन चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के सपने का जवाब उनकी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दे चुके हैं।”
उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी में एकजुटता का अभाव साफ दिखाई देता है। ऐसे में कांग्रेस आगामी चुनाव में एकजुट होकर जनता के बीच कैसे जाएगी, यह अपने आप में बड़ा सवाल है।
जोगाराम पटेल ने दावा किया कि जनता कांग्रेस को स्वीकार नहीं करेगी और अशोक गहलोत के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना केवल सपना बनकर ही रह जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले अपने अंदर की स्थिति संभाले, उसके बाद चुनावी दावों की बात करे।

















































