लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पाली। चूरू में गत 9 जुलाई को क्रेश हुए भारतीय वायु सेना के जगुआर फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए पाली के सुमेरपुर स्थित खिंवादी गांव के फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज (23) की देह पंचतत्व में विलीन। सैन्य सम्मान से हुआ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार। शहीद पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज को अंतिम विदाई देने पहुंचे राजस्थान सरकार के गोपालन, डेयरी, पशुपालन एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। जोराराम कुमावत में शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि राज के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शांत बना दी इस दौरान भारतीय वायुसेना के जवान अधिकारी राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
