लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
हजारों भक्तों ने लिया चंपालाल महाराज का आशीर्वाद
गुरूपूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भेजा अभिनन्दन पत्र
जितेंद्र बालोत नसीराबाद
नसीराबाद/अजमेर। खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से है जहां निकटवर्ती ग्राम राजगढ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर गुरूवार को गुरूपूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ बाबा भैरव व माँ कालिका के जयकारों के बीच मनाया गया। सर्वप्रथम महाराज ने मुख्य मंदिर पर बाबा भैरव की पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि पंड़ित चन्द्रप्रकाश आचार्य, राधेश्यामष्शर्मा, देवेन्द्र शास्त्री, संयज शास्त्री, लोकेश शास्त्री, मोहिति दाधिच, हर्ष दाधिच, कुलदीप दाधीच, लक्ष्मीशंकरष्शर्मा नौ ब्राह्मण देवताओं के सान्निध्य में गुरूपूर्णिमा महोत्सव पर ‘सेन रत्न’ चम्पालाल महाराज ने अपने गुरू के गुरूचरण पादुका प्रक्षालन एवं पादुका वन्दन कर वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ गुरू पूजन किया। महोत्सव में पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव, माँ कालिका के दर्शन कर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर विशेश चमत्कारी चिमटी प्राप्त की। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गुरूपूर्णिमा के अवसर पर चम्पालाल महाराज को अभिनन्दन पत्र भेजकर बाबा भैरवनाथ व मां कालिका के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में राज्य निरन्तर उन्नति की ओर अग्रसर होने की कामना की। 
जीवन में अंधकार हटाकर उजाला भरने वाला ही सच्चा सत्गुरू – चम्पालाल महाराज
महाराज ने गुरूपूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरूपूर्णिमा अपने सद््गुरू की आराधना का दिवस है। सदगुरू वो है जो सत्य का मार्ग दिखाकर उस पर चलना सिखाए और शिश्यों के जीवन में छाए अंधकार को हटाकर उजाला भर दे। राजगढ़ धाम एकमात्र ऐसा धाम है जहाँ पर किसी भी प्रकार का दान, चन्दा, चढावा, गुप्तदान, पूजा सामग्री आदि स्वीकार नही किया जाता इसलिये गुरूपूर्णिमा पर भी किसी भी प्रकार की भेंट स्वीकार नही की गई। इस शुभअवसर पर चम्पालाल महाराज के सान्धिय में नशा मुक्ति की विशाल रैली भैरवधाम राजगढ़ पर निकाल कर उपस्थित श्रद्धालुओं को नशे की बुराई व अवगुणों के बारे में बताकर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
अद्भुत चमत्कारी चिमटी का हुआ वितरण, चिमटी लेने के लिए लगी लंबी कतारें
प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि राजगढ़ में गुरूपूर्णिमा महोत्सव में देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बुधवार सांयकाल से ही हो गया था। श्रद्धालु मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा करने व विशेष चिमटी प्राप्त करने के लिए लम्बी कतारों में खड़े हो गए। श्रद्वालुओं ने महाराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर मसाणिया भैरव एवं कालका माता के दर्शन कर मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा लगाते हुए मनोकामनापूर्ण होने की प्रार्थना कर विशेष चिमटी प्राप्त की। सेन ने बताया कि गुरूपूर्णिमा महोत्सव का समापन भैरव भक्त मण्डल के सदस्य तथा आए हुए श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य गुरूदेव की 1100 दीपको से महाआरती के साथ हुआ।
जो कुछ भी हुँ राजगढ़ धाम की कृपा से हूँ – भागीरथ चौधरी
केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि जब जब भी भैरव बाबा का बुलावा आता है मैं भैरव धाम दौड़ा चला आता हूँ। गुरूपूर्णिमा के अवसर पर आज मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे बाबा के आशीर्वाद से केन्द्रीय मंत्री का पद मिला व बतौर केन्द्रीय मंत्री आज गुरूपूजन करने व आशीर्वाद लेने आया हूँ। मैं महाराज से यही आशीर्वाद चाहता हूँ कि धाम पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के साथ देश-प्रदेश की जनता की भी सेवा अंत समय तक करता रहूँ।
भैरव बाबा बडे दयालु है – देवनानी
गुरूपूर्णिमा के अवसर पर धाम पर आए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि मैं राजगढ भैरवधाम से पिछले 23 वर्षों से जुड़ा हूँ तथा आज जो कुछ भी हूँ राजगढ भैरव धाम की कृपा से हूँ। भैरव बाबा बड़े दयालु है सच्चे मन से जो भी अराधना करता है उस पर प्रसन्न हो जाते है। आज के इस शुभअवसर पर महाराज से आशीर्वाद लेने एवं प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए कामना करने आया हूँ।
इसी क्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मानसिंह रावत, गेंदघर वाले बाबा नसीराबाद के सदर रजी जाफरी ठा. प्रेम सिंह गौड, ठा. विजय सिंह गौड़, सुरेन्द्र सिंह शेखावत पूर्व सभापति अजमेर, दिलीप राठी, नसीराबाद पुलिस उपाधीक्षक जरनैल सिंह, सदर थाना प्रभारी अशोक बिशु, कार्यपालक मजिस्टेªट ममता यादव, चौकी प्रभारी हरि राठी, कनिष्ठ अभियन्ता विपुल सैनी आदि ने पूजा अर्चना की एवं व्यस्थापक ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, कैलाशचन्द सेन, विष्णु सेन, आदि ने व्यवस्थाओं को संभालने में योगदान दिया।