Home latest एसएफटी फाइलिंग का मुख्य उद्देश्य मोद्रिक लेनदेन में पारदर्शिता एवं टेक्स कम्पलायंस...

एसएफटी फाइलिंग का मुख्य उद्देश्य मोद्रिक लेनदेन में पारदर्शिता एवं टेक्स कम्पलायंस में अधिक सुधार लाना: कपिल तोतलानी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

एसएफटी फाइलिंग विषय पर सीए भवन पटेल नगर में आयोजित हुआ सेमिनार

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) सीए भवन पटेल नगर में एसएफटी फाइलिंग विषय पर सेमिनार हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जयपुर के अपर आयकर निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार मित्तल थे। अन्य अतिथि के रुप में मंचासीन टेक्स बार एसोसिएसन के अध्यक्ष सीए केसी तातेड, आईसीएसआई के चेयरमेन सीएस रुचिन नाहर, सीए ब्रांच के सचिव मुरली अटल एवं वरिष्ठ सीए जी.पी. सिंद्यल थे। मुख्य वक्ता आयकर विभाग उदयपुर के कपिल तोतलानी ने बताया कि अचल संपत्ति के खरीद बिकी, निवेश, बैंक से ऋण संबंधित लेनदेन को आयकर की धारा 285 बीए के तहत फाइनेनसियल ट्रान्जेक्सन को आयकर विभाग को ऑनलाईन सबमिट करना अनिवार्य हैं। उन्होने बताया कि एसएफटी फाइलिंग का मुख्य उद्देशय मोद्रिक लेनदेन में पारदर्शिता एवं टेक्स कम्पलायंस में अधिक सुधार लाना हैं। उन्होने कहा कि बैंक, एनबीएफसी कंपनी, रजिस्ट्रार, पोस्ट मास्टर इन सभी को फॉर्म 61 ए में वित्तिय वर्ष की समाप्ति पर 31 मई तक एसएफटी फाइलिंग करनी होती है, समय पर नही करने पर आयकर धारा 271 एफए में 500/- रुपये प्रतिदिन की पेनल्टी का प्रावधान है। साथ ही उन्होने ऑनलाईन पेन वेलीडेशन की प्रकिया के बारे में भी जानकारी दी। आयकर विभाग से आयकर अधिकारी दिलीप राठौड एवं अनिल बंबानी ने भी टीडीएस के प्रावधानो की जानकारी दी। सेमिनार में ओ पी डाड, बी बी गुप्ता, के सी अजमेरा, हेमन्त छाजेड, संदीप सिंद्यवी, पुनीत मेहता, अरुण काबरा, नरेन्द्र पोखरना, शैलेन्द्र जैन, पंकज जोशी, शुभम शर्मा, दिनेश आगाल, दिनेश सुथार, राकेश सोमानी, विनोद जैन, महावीर खाब्या, सुमित बंब, अशोक जैथलिया, राहुल नाहर, लक्ष्मी काबरा, अदिति नाहर, राकेश काबरा, प्रदीप बंशल, आदि उपस्थित थे।

Previous articleडूंगर महाविद्यालय में आयोजित हुआ रोजगार मेला
Next articleअजय नौलखा बने ओथ कमिश्नर
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version