Home education एमपीएस पब्लिक स्कूल  में हर्षोल्लास के साथ दशहरा और नवरात्रि महोत्सव

एमपीएस पब्लिक स्कूल  में हर्षोल्लास के साथ दशहरा और नवरात्रि महोत्सव

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। महेश प्रगति संस्थान द्वारा संचालित एमपीएस पब्लिक स्कूल, छापरी में दशहरा पर्व एवं नवरात्रि महोत्सव युगपुरुष बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के मुख्य संरक्षक ट्रस्टी लादूराम बांगड़,  गोपाल राठी, अध्यक्ष केजी तोषनीवाल और मंत्री सुशील मरोटिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

विद्यालय में आयोजित महोत्सव में छात्र-छात्राएं रंग-बिरंगी पारंपरिक गरबा पोशाकों में उपस्थित हुए और नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। छात्राओं ने माँ दुर्गा के स्वरूप में महिषासुर मर्दन पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, छात्रों ने शिव तांडव नृत्य और संगीतमय रामायण मंचन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, रावण, हनुमान, लक्ष्मी, दुर्गा, पार्वती आदि की वेशभूषा में सज-धजकर आए। आयोजन के अंत में 14 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे राम बने छात्र ने तीर चलाकर किया।

विद्यालय की प्राचार्या रेखा लोहिया ने सभी को नवरात्रि और दशहरा की शुभकामनाएं दी और कहा कि बुराई पर अच्छाई हमेशा जीतती है। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकिशन सोनी, अशोक बाहेती, सहसचिव सत्यनारायण मंत्री, ट्रस्टीगण हरिनारायण मोदानी, चांदमल सोमानी, रामप्रकाश काबरा, गजानंद बजाज, ओम प्रकाश समदानी, कैलाश अजमेरा, गणेश काबरा, संजय लढा, राकेश बाहेती, जिला मंत्री रमेश राठी, प्रमोद डाड सहित माहेश्वरी समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version