ईद पर डोडियाना में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पादूकलां।
निकटवर्ती ग्राम डोडियाना में ईद उल फितर का पर्व धार्मिक आस्था, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह मैदान में अकीदत के साथ नमाज़ अदा कर देश-प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।

सुबह से ही ईदगाह में नमाज़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौलवी साहब ने नमाज़ अदा करवाते हुए अपने खुत्बे में प्रेम, सद्भावना और आपसी एकता बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे गांव में अपनत्व और भाईचारे का माहौल नजर आया।

इस अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न समाजों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बुजुर्गों ने भाग लिया। सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। मौलवी साहब ने तालीम (शिक्षा) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

कार्यक्रम में रेखाराम माट, नंदकिशोर घटियाला, पुनाराम चौयल, विजयराज सोनी, भवानी सिंह राठौड़, रामनारायण घटियाला और मुकेश सोनी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने ईद की शुभकामनाएं देते हुए एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

अंत में सभी लोगों ने मिलकर सेवइयों और मिठाइयों का आनंद लिया। पूरे आयोजन में गंगा-जमुनी तहज़ीब, सामाजिक समरसता और भाईचारे की सुंदर झलक देखने को मिली।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here