ड “बैंड ,बाजा, बारात – ताराखी” 12-13 जुलाई को बिड़ला सभागार में

0
279
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर ।ड्रीम अचीवर्स क्लब द्वारा जयपुर शहर के प्रतिष्ठित बिरला ऑडिटोरियम में 12 और 13 तारीख को एक भव्य दो दिवसीय प्रदर्शनी “बैंड बाजा बारात – ताराखी” का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाली इस एग्जीबिशन में देशभर के विभिन्न शहरों – दिल्ली, पंजाब, पाली, चण्डीगढ़, हरियाणा, उदयपुर, जोधपुर, कोलकाता, गाजियाबाद और आगरा से आए हुए नामी प्रदर्शक हिस्सा लेंगे, जो अपने खास डिज़ाइनर और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स के साथ उपस्थित रहेंगे। प्रदर्शनी में मानसून सीज़न से जुड़ा फैशन कलेक्शन, राखी और ट्रैवल फ्रेंडली आइटम्स, शादी और कैजुअल वियर, सुंदर डिजाइनर साड़ियाँ (कॉटन, सिल्क, हैंडपेंटेड), लहंगे, इमिटेशन और सिल्वर/ब्रास ज्वेलरी, हस्तनिर्मित गिफ्टिंग आइटम्स, भारी हाथ के काम की सारी, ऑर्गेनिक मसाले, कुकीज़, चॉकलेट्स, नेचुरल स्किन केयर प्रोडक्ट्स, स्टेशनरी , किड्स वेयर और हैंडबैग्स जैसे विविध उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। यह एग्जीबिशन न केवल खरीदारी का एक बेहतरीन मंच है, बल्कि एक ऐसा अवसर है जहाँ मनोरंजन, स्वाद और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। साथ ही आपको वहां दिन में लाइव ब्राइड और पार्टी मेकअप डेमो एंड टिप भी जानने का और शाम को लाइव सिंगिंग का आनंद उठाने का मौका भी मिलेगा ।लाइव फूड स्टॉल्स पर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा, जिससे पूरा परिवार एक साथ शॉपिंग और फन का अनुभव कर सकेगा। यहां आप खरीदारी के साथ भरपूर मनोरंजन का भी आनंद उठा पाएंगे । तंबोला, सरप्राइस गिफ्ट्स और लक्की ड्रॉ का आप वहां आनंद उठा पाएंगे ।इस आयोजन की विशेष बात यह है कि यह मंच महिला उद्यमियों और नए स्टार्टअप्स को बढ़ावा देता है, जिससे वे अपने ब्रांड को लोगों तक पहुँचा सकें और व्यवसाय को नई दिशा दे सकें।

ड्रीम अचीवर्स क्लब द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी नारी शक्ति को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल है, जो स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की भागीदारी को मजबूती प्रदान करती है। जयपुरवासियों के लिए यह एक शानदार अवसर है – फैशन, क्रिएटिविटी, और लोकल टैलेंट को सपोर्ट करने का। आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बनें और खरीदारी के साथ एक यादगार अनुभव पाएं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here