डॉ. सतीश पूनियां आज से चार दिवसीय वागड़ -मेवाड़ सहित 7 जिलों के प्रवास पर

0
167
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
डीडवाना-कुचामन, नागौर, अजमेर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में पार्टी कार्यक्रमों, कार्यकर्ता मिलन, कार्यकर्ताओं को सम्बल और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे

6 अगस्त को पूनियां डूंगरपुर में आदिवासी माता-बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे

जयपुर। भाजपा हरियाणा संगठन प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां आज 4 अगस्त से 7 अगस्त तक राजस्थान के 7 जिलों के प्रवास पर हैं, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मेवाड़ वागड़ के दौरे पर

सतीश पूनियां मारवाड़, मेवाड़-वागड़ के चार दिवसीय प्रवास पर डीडवाना-कुचामन, नागौर, अजमेर राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा इत्यादि जिलों में पार्टी कार्यक्रमों, कार्यकर्ता मिलन, कार्यकर्ताओं को सम्बल और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सड़क मार्ग से रवाना हुए

सतीश पूनियां ने आज सुबह 10 बजे जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा डीडवाना कुचामन और नागौर जिले के लिए प्रस्थान किया, दोपहर 1:00 बजे कुचामन एवं 3 बजे रोल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे, शाम 5:00 बजे मूंडवा में पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत शर्मा के निवास स्थान पर उनकी माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, शाम 6:30 बजे रैण में रामस्नेही आश्रम और रात्रि 8:00 बजे मेड़ता में मीरा महोत्सव में शामिल होंगे।

5 अगस्त को सतीश पूनियां सुबह 11:00 बजे नाथद्वारा में श्रीनाथजी भगवान के दर्शन करेंगे, उदयपुर में दोपहर 1:00 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 3:00 बजे उदयपुर के शोभागपुरा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

6 अगस्त को पूनियां डूंगरपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आदिवासी माता-बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे, शाम 6:00 बजे चित्तौड़गढ़ के मंडफिया में श्री सांवलिया सेठ जी के दर्शन करेंगे, इसके बाद गोकुल विश्रांति गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

7 अगस्त को सुबह 11;15 बजे सतीश पूनियां भीलवाड़ा स्थित जैन स्थानक में डॉ. कुमुदलता जी महाविद्वानसति के दर्शन करेंगे, पूर्व सभापति दिनेश शर्मा के निवास स्थान पर उनकी माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, 12:00 बजे से भीलवाड़ा सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, शाम को 4:00 बजे माधव गौशाला जाएंगे, शाम को 5:00 बजे जयपुर के लिए सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here