पीसांगन के रूपाहेली में नजर आया अनोखा नज़ारा,लोगो ने कहा यह अच्छे जमाने का संकेत।
लाइव स्नैक वार….…
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क के लिए ओम प्रकाश चौधरी की रिपोर्ट
पीसांगन उपखंड क्षेत्र के रूपाहेली गांव में दो सांपों के मध्य करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक हुई लड़ाई को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार रूपाहेली निवासी किसान संग्राम जाखड़ के खेत में बोई हुई टमाटर की फसल व बाड़ में कांटो के ढेर में से करीब 7-8 फिट लंबाई के दो सांप बाहर निकल कर आपस मे लड़ने लगे। देखते ही देखते सांपों की लड़ाई जंगल में आग की तरह आसपास में फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ सांपों की लड़ाई को देखने उमड़ गई।
किसान बोले जमाना अच्छा होगा
प्रत्यक्षदर्शी किसान संग्राम जाखड़ व उनके पुत्र हेमाराम जाखड़ ने बताया कि अमूमन सांपों का लड़ना बरसात के लिहाज से अच्छा व शुभ संकेत है। जब-जब सांपों में लड़ाई हुई है तब-तब अधिकतम एक सप्ताह की समयावधि में अच्छी व बेहतर बरसात के साथ उस वर्ष अच्छा जमाना हुआ व खेतो में भरपूर फसल पैदा हुई। भले ही इसे विज्ञान सांपों का मिलन काल (mating season) कहे जो आमतौर पर वसंत और गर्मियों के दौरान होता है, जब तापमान और वर्षा अनुकूल होती है. यह समय सांपों के लिए भोजन की उपलब्धता और प्रजनन के लिए सबसे उपयुक्त होता हैं।
