Home latest धार्मिक कार्यक्रम समरसता के प्रतीक

धार्मिक कार्यक्रम समरसता के प्रतीक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा है कि धार्मिक कार्यक्रम न केवल सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं बल्कि आध्यात्मिक अलख जगाने का भी काम करते हैं ।उपखंड क्षेत्र के अलीगढ़ कस्बे में शनिवार को श्री बटकेश्वर महादेव सेवा समिति अलीगढ़ उखलाना द्वारा आयोजित मंदिर में शिव परिवार एवं हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम अधिक से अधिक आयोजित करते रहना चाहिए जिससे लोगों में आध्यात्मिक भावना बढ़े ।

कार्यक्रम को सीता रेवा तट कोलुघाट गाडरवाड़ा जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश से आये श्री श्री 1008 श्री विज्ञान चेतन्यब्रम्हचारी आश्रम संकटमोचन हनुमान मंदिर के संत ने भी सम्बोधित करते हुए भगवान का गुणगान करने के लिए श्रद्धालुओं का आह्वान किया । इससे पूर्व श्रद्धालु महिला पुरुषों ने भव्य कलश यात्रा निकाली साथ ही प्रतिष्ठित की जाने वाली मूर्तियों को भी नगर भ्रमण कराया गया ।कलश यात्रा बालाकिला से शुरू हुई जो मुख्य बाजार ,लाल चौक,अम्बेडकर सर्किल, सवाईमाधोपुर रोड़ होते हुए डाक बंगला पहुँची ।

कलश यात्रा में काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल हुए जो भगवान की जय जयकार करते डी जे पर बजरहे भजनों की धुनों पर नाचते गाते चल रहे थे ।कलश यात्रा पर व्यापार मंडल सहित कई लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर मूर्तियों की आरती भी उतारी ।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मदन नागर ,पूर्व जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी नारायण ,भाजपा महिला मोर्चा अलीगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष मोनिका जैन ,मनोरंजन जांगिड़ , नरेश अग्रवाल, रमेश शर्मा, बिरजू नाथ,नरेश जैन ,बंसी मीणा समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version