लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजेन्द्र सेन
आल इंडिया कांग्रेस ओ बी सी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद के नेतृत्व में सामाजिक न्याय योद्धा एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के “ओ बी सी वंचित समाजों को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने के अभियान ” के तहत आज देश के सैन समाज के 20 डेलिगेटस 10 जनपथ दिल्ली निवास पर 1.25 घंटे राहुल गांधी जी से वार्ता की
राजस्थान से आल इंडिया कांग्रेस ओ बी सी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र सेन एवं केशकला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गेहलोत हुए शामिल योगेंद्र योगी भी रहे मौजूद ।
राजेन्द्र सेन ने सैन समाज को हर प्रदेश में दो विधान सभा और एक लोकसभा के टिकिट देने की बात रखी और कहा कि इससे प्रत्येक विधान सभा एवं लोकसभा में पार्टी प्रत्याक्षीयों को लाभ मिलेगा ।
सैन ने ओ बी सी विभाग को अग्रिम संगठन का दर्जा देने की बात रखी ।
सैन ने कहा कि माऊथ पब्लिसिटी में माहिर सैन समाज को यह गॉड गिफ्ट है इन्हें देश एवं प्रदेश में प्रवक्ता बनाने से पार्टी को लाभ मिलेगा ।
राहुल गांधी जी ने विधान सभा और लोकसभा एवं संगठन में उचित प्रतिनिधित्व देने और अंतिम छोर पर बैठे वँचित समाजों को विकास की मुख्य धारा में लाने की बात कही ।
