Home accident रेलवे ट्रैक पर आवारा पशुओं का डेरा, टला बड़ा हादसा

रेलवे ट्रैक पर आवारा पशुओं का डेरा, टला बड़ा हादसा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/मकराना (प्रदीप कुमार डागा)
मकराना रेलवे स्टेशन और आसपास के ट्रैक पर आवारा पशुओं की लगातार मौजूदगी से बड़ा हादसा टल गया। सोमवार सुबह स्टेशन परिसर और मुख्य पटरियों पर सांडों के झुंड के घूमने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि उस समय कोई तेज रफ्तार ट्रेन वहां से नहीं गुजरी, वरना गंभीर रेल हादसा हो सकता था।

प्लेटफार्म पर अचानक घुसा सांड

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय जब यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक एक सांड पटरियों पर आ गया। इसके बाद अन्य सांड भी स्टेशन परिसर में घूमते नजर आए, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

यात्रियों में आक्रोश

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद आवारा पशुओं का प्रवेश लगातार जारी है। इससे न सिर्फ यात्रियों को परेशानी होती है, बल्कि रेल संचालन पर भी खतरा बना रहता है।

लोगों ने बताया कि कई जगहों पर बाउंड्री वॉल टूटी हुई है या पूरी तरह अनुपस्थित है, जिससे पशु आसानी से ट्रैक तक पहुंच जाते हैं।

यात्रियों ने भगाया सांड

स्थिति बिगड़ते देख कुछ यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए सांड को पटरियों से दूर भगाया, जिसके बाद राहत की सांस ली गई।

गंभीर सुरक्षा सवाल

यात्रियों ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर सांडों का घूमना जान जोखिम में डालने जैसा है। यदि कोई एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार में आती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने और ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version