दोसा में भीषण सड़क हादसा: पिकअप कंटेनर में घुसी, 11 की मौत, 7 बच्चे शामिल
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
दोसा (राजस्थान) – दोसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें सात मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसा सेंथल के पास बापी गांव में उस समय हुआ, जब खड़े कंटेनर में एक पिकअप गाड़ी जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
सभी मृतक एटा यूपी के रहने वाले
सभी मृतक उत्तर प्रदेश के एटा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। ये लोग मेहंदीपुर बालाजी और खाटू श्यामजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अधिकांश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
घायलों को जयपुर सवाई मानसिंह अस्पताल और दोष अस्पताल में भर्ती कराया गया है