Home accident दौसा सड़क हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे ,डॉ. किरोडी लाल मीणा

दौसा सड़क हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे ,डॉ. किरोडी लाल मीणा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । दौसा–मनोहरपुर रोड पर वापी के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की दुःखद मृत्यु एवं अनेक घायलों के समाचार से मन अत्यंत व्यथित है। यह एक असहनीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं।

दौसा अस्पताल पहुँचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना तथा पीड़ित परिवारों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस कठिन समय में हम सभी शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।

चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी घायलों का समुचित, त्वरित और नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन को हर संभव सहायता के लिए सजग रहने को कहा गया है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version