Home latest सीएम भजनलाल ने निकाली सांगानेर में तिरंगा यात्रा

सीएम भजनलाल ने निकाली सांगानेर में तिरंगा यात्रा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आरएन. सांवरिया

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सांगानेर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रदेश देश भर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिससे कि युवाओं में देशभक्ति का जोश भरा जा सके।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का विधानसभा क्षेत्र सांगानेर है। ऐसे में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सांगानेर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं में और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।  मुख्यमंत्री के साथ शहर अध्यक्ष अमित गोयल और उपमहापौर पुनीत कर्णावट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और पार्षद और भाजपा नेता मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा

तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया, पुष्प वर्षा की ,जगह-जगह लोगों में मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने और उनसे मिलने की होड़ मच गई । भाजपा कार्यकर्ताओं , लोगों ने मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा भी की माला पहनाकर और साफे पहना कर स्वागत किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version