लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
“Outstanding Contribution to Visual Arts” अवॉर्ड से हुए सम्मानित
जयपुर, 9 नवम्बर | लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
इंटरनेशनल इंडस्ट्री इंस्टीट्यूशनल मीट “Synergy Summit – 2025” के दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर ने प्रसिद्ध चित्रकार चन्द्रप्रकाश गुप्ता को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उन्हें “Outstanding Contribution to Visual Arts” अवॉर्ड प्रदान किया गया।
27 वर्षों से कर रहे हैं शहीदों को समर्पित सेवा
चित्रकार चन्द्रप्रकाश गुप्ता पिछले 27 वर्षों से राजस्थान के शहीद सैनिकों के तैल चित्र बनाकर उनके परिजनों को गांव–ढाणी पहुंचकर भेंट कर रहे हैं।
अब तक वे 400 से अधिक शहीदों के तैल चित्र परिवारों को भेंट कर चुके हैं।
उनकी देशभक्ति, कला के प्रति समर्पण भावना और सामाजिक संवेदनशीलता ने उन्हें राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान भी दिलाई है।
