Home latest चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल ने किया गणगौर महोत्सव का आयोजन

चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल ने किया गणगौर महोत्सव का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विभिन्न प्रतियोगिताएं, नाटक, ईश्वर पार्वती की पूजा आराधना, विशेष गणगौर प्रतियोगिता की आयोजित

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल के द्वारा निजी फार्म हाउस पर गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में चंदा जागेटिया की अध्यक्षता में विभिन्न प्रतियोगिताएं, नाटक, ईश्वर पार्वती की पूजा आराधना, विशेष गणगौर प्रतियोगिता आयोजित की गई। ईश्वर गणगौर की बहुत ही सुंदर झांकी सजाई गई। सचिन निराली पटवारी ने बताया कि गणगौर महोत्सव में सभी महिलाएं बहुत ही सुंदर सज धज कर आई और सभी महिलाओं ने नृत्य कार्यक्रम में गणगौर नृत्यों की सुन्दर प्रस्तुतियां दी गई और गेम्स प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। इसके पश्चात सभी महिलाओं ने स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठाया और सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाए। इस अवसर पर नगर मंत्री सोनल माहेश्वरी, ममता पलोड, शीला दरगड, कल्पना माहेश्वरी, रेखा हेडा, मीनल काबरा, रीना बाहेती, पार्वती पटवारी, पूजा सोमानी, आभा सोमानी, सरिता सोमानी, आशा मुंदड़ा, डिंपल जागेटिया, सोना लढा, कृतिका लढा, किरण जागेटिया आदि महिलाएं उपस्थित थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version