लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा | चामुंडा माता मंदिर परिसर में राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना, लक्ष्य गीत और श्रमदान से हुआ।
पहले सत्र में स्वयंसेवकों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इकाई प्रभारी विशाल काटिया ने राजस्थान के पारंपरिक खेलों के बारे में जानकारी दी और सभी को भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
दूसरे सत्र में दैनिक भास्कर के पत्रकार आनंद शर्मा ने ‘मेरा युवा भारत’ विषय पर व्याख्यान देते हुए डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल शिक्षा से युवा आत्मनिर्भर बनकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं और मोबाइल एवं साइबर क्राइम से सावधान रहना चाहिए। इसके साथ ही, इकाई द्वितीय की अधिकारी दिव्या मीणा ने भी साइबर सुरक्षा पर जागरूक किया।
इकाई प्रभारी ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पान मल पहाड़िया ने शिविर का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर सोशल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के शैलेश शर्मा, सुरेश सैनी, पवन उदय नगरवाल, भूमिका गौतम और अभिषेक पालीवाल ने समाजसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ज्योति सैनी, मोनिका गोयल, पूजा सेन, कशिश तंबोली, गोरा कुशवाहा, कमल महावर, दीपा सैनी, मुस्कान सैनी, नंदिनी सैनी, सूरज प्रजापत, नीरज वैष्णव तथा ट्रस्ट के देवली (टोंक) सदस्य उपस्थित रहे।