लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बौंली- सवाई माधौपुर- दीपक गिरी
बौली उपखंड मुख्यालय पर पहलगाम हत्याकांड के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व विधायक इंदिरा मीणा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की ओर से किए गए वीभत्स नरसंहार के विरोध में बस स्टैंड चौराहा पर एकत्रित होकर मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौनधारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मुख्य बस स्टैंड चौराहे से अंबेडकर सर्किल तक पैदल कैंडल मार्च निकाला।
बाईट:- इंदिरा मीणा ( विधायक बामनवास)
