Home latest भीलवाड़ा में कैंची धाम स्थापना दिवस पर आज विशाल भंडारा

भीलवाड़ा में कैंची धाम स्थापना दिवस पर आज विशाल भंडारा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भीलवाड़ा। (विनोद सेन) परम पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज के पावन कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर आज भीलवाड़ा में भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन रामधाम चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर प्रातः 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

भक्ति और सेवा का संगम

आयोजन समिति के अनुसार बाबा नीब करौरी महाराज एवं भगवान हनुमान के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में सेवा, प्रेम, सद्भाव और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जाएगा।

तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं से अपील

मीडिया प्रभारी मोहम्मद हारून रंगरेज ने बताया कि भंडारे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रसादी निर्माण का कार्य पूर्व दिवस से ही शुरू हो चुका है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल, बैठने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

इनका रहेगा विशेष सहयोग

आयोजन में हेमेंदर अधिकारी, गजेन्द्र सिंह, दामोदर मूंदड़ा, सुशील लड्डा, विनिल गुप्ता, रूबल सिंह, प्रदीप नेगी, एडवोकेट विशाल गुप्ता, सूरज मोटवानी, महिपाल सिंह, संजीव सेठ, गोविंद अधिकारी, अभिमन्यु चौबे, सतेंदर पारीक, संजय पारीक, निरभव गंभीर, सुशील जैन एवं बंटू सहित अनेक सेवाभावी भक्तजन सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

आमजन से सहभागिता की अपील

आयोजन समिति ने शहर एवं जिले के श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आमजन से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version