Home latest सांसद खेल महोत्सव का आगाज, में सांसद मंजू शर्मा ने दिखाई झंडी

सांसद खेल महोत्सव का आगाज, में सांसद मंजू शर्मा ने दिखाई झंडी

0

सांसद खेल महोत्सव का आगाज
सवाई मानसिंह स्टेडियम में  आज से पंजीकरण शुरु

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव का आगाज हुआ। सांसद मंजू शर्मा ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर और हॉकी का मैच शुरु करवाकर महोत्सव की विधिवत शुरुआत की। इस मौके पर जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। इसके साथ ही https://Sansadkhelmahotsav.in पर खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। इस पोर्टल पर 29 अगस्त से 20 सितम्बर 2025 तक खिलाड़ियों का ऑनलाईन पंजीकरण किया जाएगा । सभी प्रतिभागी व्यक्तिगत एवं टीम के रूप में इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे ।

इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के ” फिट इंडिया, हिट इंडिया” को सार्थक करने के लिए ‘ खेलो इंडिया’ की थीम पर सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया है।

*ये खेल होंगे शामिल*

तीरंदाजी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, सितोलिया, वालीबॉल, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, दौड़, योग, खो-खो , कबड्डी, रस्साकसी, मलखंभ, योग, निम्बू और चम्मच दौड़ जैसे कई अन्य खेलों को भी शामिल किया गया है। खेल के बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://Sansadkhelmahotsav.in पर ली जा सकती है।

*तीन स्तर पर होगी प्रतियोगिता*

प्रतियोगिता तीन स्तर पर होगी । पहली ग्राम पंचायत एवं नगर निगम ब्लॉक, वार्ड दूसरी विधानसभा और तीसरी संसदीय क्षेत्र के स्तर पर होगी तथा 20 सितंबर के बाद टीम बनेगी और तिथियां तय करके गेम्स कैलेंडर तैयार करके मैच कराए जाएंगे

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version