Home latest भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा

उनियारा। उपखंड क्षेत्र के अलीगढ़ कस्बे में शनिवार को संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा सुरेली रोड स्थित दशहरा मैदान के रामतलाई बालाजी मंदिर से रवाना होकर लाल चौक, सब्जी मंडी चौराहा, मुख्य बाजार, सदर बाजार और बालाकिला चौराहा होते हुए बावड़ी पाड़ा स्थित कथा स्थल (बटवाड़ा परिवार के निवास) पहुंची।

श्रद्धा और भक्ति का माहौल

यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर भजन गाते हुए चल रही थीं, वहीं पुरुष श्रद्धालु जयघोष करते हुए डीजे की धार्मिक धुनों पर नाचते-गाते नजर आए। रामबाबू गुप्ता श्रीमद्भागवत गीता को सिर पर धारण कर यात्रा में शामिल हुए।

कस्बे में जगह-जगह पर कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया।

11 अप्रैल तक चलेगी कथा

संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन विमल कुमार, रामबाबू गुप्ता, महेश गुप्ता और आर्यन गुप्ता द्वारा कराया जा रहा है। कथा 11 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

प्रतिदिन होगा कथा वाचन

इस दौरान प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक आचार्य विजय कुमार शास्त्री द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।

कार्यक्रम में कैलाश चंद गुप्ता, सुभाष चतुर्वेदी, मनीष गुप्ता, राधामोहन गुप्ता, दीपक टंकारिया, कन्हैया लखेरा, विजय गौत्तम, दीपक गुप्ता, नीरज गौत्तम, विमल सैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version