Home latest बालिका छात्रावास पर लटका ताला, छात्राओं को लौटना पड़ा बैरंग

बालिका छात्रावास पर लटका ताला, छात्राओं को लौटना पड़ा बैरंग

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा

उनियारा। उपखंड क्षेत्र के अलीगढ़ कस्बे के आंसलगांव रोड स्थित राजकीय मां सावित्रीबाई फुले बालिका आवासीय छात्रावास पर पिछले कई दिनों से ताला लगा हुआ है, जिससे छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह छात्रावास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित है। जानकारी के अनुसार, वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्राओं को घर भेज दिया गया था, लेकिन अब नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने और प्रवेश प्रक्रिया चालू होने के बावजूद छात्रावास अब तक नहीं खोला गया है।

छात्राओं को लौटना पड़ा बैरंग

छात्रावास में प्रवेश लेने पहुंची छात्राओं को गेट पर ताला लगा होने के कारण बिना प्रवेश के ही वापस लौटना पड़ रहा है। इससे वे छात्रावास की सुविधाओं से भी वंचित हो रही हैं।

विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि छात्रावास अधीक्षक और संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते यह स्थिति बनी हुई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा इस समस्या पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

जनप्रतिनिधि ने जताई नाराजगी

पूर्व पंचायत समिति सदस्य फोरूलाल मीणा ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द छात्रावास खोलने और छात्राओं को सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version