लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: बृजकिशोर पारीक, जोधपुर
जयपुर। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गणगौर होटल में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में संतोष अग्रवाल और गोपाल गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, कमलनयन सिंह को जयपुर जिला अध्यक्ष तथा केशव सिंह सोलंकी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया।
संगठन विस्तार पर जोर
प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए सभी जिलाध्यक्षों को शीघ्र कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
पत्रकारों के अधिकारों के लिए सक्रिय AIJ
झोटा ने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ देशभर में पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और संगठन का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।
