भरतपुर के कुम्हा गांव में  तेज आंधी-तूफान ने मचाई  तबाही

0
680
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर से राजेंद्र शर्मा जती की रिपोर्ट

भरतपुर। जिले के कुम्हा गांव में  आई तेज आंधी और बारिश ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। चंद मिनटों की आंधी में बिजली के खंभे, डीपी, ट्रांसफार्मर और कई विशाल पेड़ जमींदोज हो गए। इतना ही नहीं, कई कच्ची-पक्की दीवारें भी भरभरा कर ढह गईं।

गनीमत ये रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन नुकसान इतना ज्यादा हुआ है गांव के चारों ओर पेड़ और टूटे हुए खंभे रास्तों को बंद कर चुके हैं।
इस प्राकृतिक आपदा में इस गांव के चारों तरफ गिरे पेड़ और बिजली के खंभों के कारण गांव के सभी रास्ते अवरुद्ध हो चुके हैं। ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है और रास्तों को खोलने के लिए स्थानीय लोग अपने स्तर पर खोलने की कोशिश जुटे हुए हैं

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here