लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर ।
भरतपुर पेंशनर हितकारी सहकारी समिति लि. की प्रबन्ध समिति के सदस्यों का चुनाव आज स्वर्ण जयंती नगर स्थित पेंशनर्स भवन में निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा की देखरेख में चल रहे है। चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीदवार पिछले दिनों से चुनाव प्रचार में लगे थे आज उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाते देखे गए।
इस चुनाव में सामान्य वर्ग के निर्वाचन क्षेत्र के 8 सदस्य पदों के लिए 12 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। अनुसूचित जाति क्षेत्र के 1 सदस्य, अनुसूचित जन जाति संवर्ग के 1 सदस्य व महिला संवर्ग के 2 स्थानों के लिए 1 सदस्य ने ही नामांकन किया अतः 3 सदस्य निर्वाचित घोषित किये जा चुके हैं।
सामान्य वर्ग के 8 सदस्यों के चुनाव के लिये 12 उम्मीदवार हैं। इसके बाद मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जावेगा। मतदान के लिये प्रत्येक सदस्य मतदाता से पहचान पत्र कार्ड/पत्र से मत डाला जा रहा है। समिति में मतदाताओं की संख्या 243 है। 4 अगस्त को प्रबन्ध समिति के निर्वाचित सदस्य अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पदाधिकारियों का चयन करेंगे।


















































