Home latest भारत विकास परिषद् राजस्थान उत्तर प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला संपन्न

भारत विकास परिषद् राजस्थान उत्तर प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला संपन्न

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बीकानेर, डीडवाना एवं नागौर जिले के दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

नागौर, (प्रदीप कुमार डागा)। भारत विकास परिषद् राजस्थान उत्तर प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन मेड़ता सिटी स्थित कृष्णा रिसोर्ट, जैतारण रोड पर किया गया। कार्यशाला में बीकानेर, डीडवाना एवं नागौर जिले के पदाधिकारियों एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर मंथन किया।

नागौर शाखा से प्रांतीय संरक्षक नृत्यगोपाल मित्तल, प्रांतीय कार्यकारिणी के सहयोगी सदस्य रवि प्रकाश सोनी, वरिष्ठ सदस्य रामनिवास पालड़िया, शाखा कोषाध्यक्ष विकास सोनी, बजरंग लाल शर्मा, मनोज जैन, योगेश सोनी तथा शाखा सह सचिव शरद कुमार जोशी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे पंजीयन एवं अल्पाहार के साथ हुआ। इसके बाद संघ गीत, दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ प्रथम सत्र प्रारंभ किया गया।

उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गादत्त शर्मा, क्षेत्रीय महासचिव सीए संदीप बाल्दी तथा प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीप्ति वाहल ने परिषद् की विचारधारा, संगठनात्मक स्वरूप तथा कार्यकर्ता निर्माण के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया।

द्वितीय सत्र में शाखा स्तर पर वित्तीय प्रबंधन, सेवा, संस्कार, संपर्क, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण गतिविधियों के प्रभावी संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रांतीय संरक्षक नृत्यगोपाल मित्तल ने संगठन सुदृढ़ीकरण, लक्ष्य निर्धारण एवं कार्यकर्ता विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।

तृतीय सत्र में प्रतिभागियों को संगठन एवं गतिविधि संबंधी दो समूहों में विभाजित कर शाखा संचालन, बीवीपी ऐप के उपयोग, बजट निर्माण तथा वर्ष 2026-27 के विस्तार लक्ष्यों पर विचार-विमर्श कराया गया।

समापन सत्र में समूह चर्चाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय जिंदल एवं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीप्ति वाहल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की भावी योजनाओं एवं दायित्वों के प्रति प्रेरित किया। अंत में प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल गौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

Previous articleलांपोलाई विद्यालय में बनेगा मशीनयुक्त जल मंदिर
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version