Home latest भाजपा उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका सिंह ने भरा नामांकन

भाजपा उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका सिंह ने भरा नामांकन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता, (राजस्थान)

अजमेर/जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने मंगलवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों उम्मीदवारों ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से उनके कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, डॉ. पूनिया और डॉ. अलका सिंह ने भी देवनानी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी की मुलाकात

विधानसभा परिसर में नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई महत्वपूर्ण राजनीतिक मुलाकातें भी देखने को मिलीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से उनके कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार तथा राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान प्रदेश की समसामयिक राजनीतिक एवं विधायी विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई।

राज्यसभा चुनाव को लेकर बढ़ी गतिविधियां

राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के बाद अब चुनावी प्रक्रिया के अगले चरणों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, राज्यसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के बीच रणनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, जबकि भाजपा अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version