Home latest   पिताजी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

  पिताजी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

कोटपूतली। ब्लड बैंक अधिकारी उमेश वर्मा ने अपने पिता रामजी लाल वर्मा (सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक) के जन्मदिन को सेवा और मानवता के संदेश के साथ मनाते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान अभियान में कुल 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। अभियान में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।

उमेश वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. जय दयाल वर्मा, रतिराम वर्मा, सुरेश सैनी, उमेश शर्मा, अजय सैनी, भूपेंद्र शेखावत सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version