Home latest भाविप आजाद शाखा ने कन्या पूजन और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया

भाविप आजाद शाखा ने कन्या पूजन और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा, संवाददाता – पंकज पोरवाल

नवरात्रि महोत्सव के तहत भारत विकास परिषद, चंद्रशेखर आज़ाद शाखा की ओर से श्रीराम मंदिर, सेक्टर शास्त्री नगर में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन “बेटी पढ़ाओ – बेटी बढ़ाओ – बेटी बसाओ” प्रकल्प के अंतर्गत हुआ।


कन्या पूजन और उपहार वितरण

महिला संयोजिका विजय लक्ष्मी समदानी ने बताया कि कार्यक्रम में 101 कन्याओं का विधि विधान से पूजन किया गया। इसके बाद उन्हें भोजन कराया गया और उपहार, दक्षिणा एवं फल प्रदान किए गए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति भाव से जय श्रीराम के उद्घोष गूंजे और धार्मिक वातावरण बना।


बालिकाओं के लिए खेलकूद और प्रतियोगिताएँ

प्रकल्प प्रभारी जागृति चौधरी ने बताया कि पूजन के साथ-साथ बालिकाओं के लिए मनोरंजक खेलकूद आयोजित किए गए। इसमें सितोलिया, रस्साकसी, रामायण प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न खेल शामिल थे। बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कारित किया गया।


शिक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाना उद्देश्य

प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी रिंकू सोमानी ने कहा कि श्रीजा प्रकल्प का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में बेटियों के महत्व का संदेश देना है।


कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग

कार्यक्रम में भारती मोदानी, संगीता जागेटिया, राखी बाहेती, भारती काबरा, दिव्या जिंदल सहित परिषद की कई महिलाएँ और प्रदीप चौधरी, राधेश्याम पोरवाल, दीपक समदानी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कन्याओं का टीका कर पुष्पवर्षा की और मंगलकामनाएँ दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version