लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर, संवाददाता
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर गुजरात के सूरत में 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थान दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने आयोजन को सफल बनाने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
