भारतीय मजदूर संघ ने गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

0
215
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,।(आर एन सांवरिया)
भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह गुर्जर, प्रदेश मंत्री यतेंद्र कुमार, जिला संरक्षक योगेश सक्सैना, रेखा शर्मा, महेश शर्मा एवं संयुक्त महामंत्री नवल किशोर और सभी पदाधिकारियों ने गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर भाग लिया I प्रदेश महामंत्री हरि मोहन शर्मा ने बताया आज हम महान स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और समाज सुधारक गणेश शंकर विद्यार्थी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने अपनी लेखनी को सामाजिक न्याय और स्वतंत्रता संग्राम का सशक्त हथियार बनाया और सत्य व निष्पक्षता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।


असगठित क्षेत्र के राष्ट्रीय प्रभारी जयंतीलाल जी ने बताया सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने के प्रयास में 25 मार्च 1931 को उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका जीवन सत्य, साहस और संघर्ष का प्रतीक है, जिसमें उनके जीवन, विचारों और योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। जिला प्रचार मंत्री अक्षय कुमार ने बताया कि,

हम सभी को उनके आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा लेकर सत्य, निष्ठा और निर्भीकता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लेना चाहिये । इस अवसर पर जिले भर के मजदूर और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के लोगों ने भाग लिया I

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here