लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रियंका महेश्वरी ।
प्रतापगढ़।
स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतापगढ़ में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और सांसद सी.पी. जोशी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। नगर परिषद से शुरू हुई यह यात्रा नाकोड़ा नगर तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए।
यात्रा के दौरान राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने पूरे कार्यक्रम में उल्टा तिरंगा लहराया, जिसे लेकर विपक्ष ने कड़ा रुख अपनाया।
पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने कहा, “तिरंगा यात्रा निकालने से पहले तिरंगे के सम्मान की समझ होना जरूरी है। मंत्री द्वारा उल्टा तिरंगा लहराना तिरंगे का अपमान है।”
