Home latest कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर

कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

बाजारों में बाल गोपाल की प्रतिमाओं और पोशाकों की धूम

झालावाड़।
झालावाड़ जिले सहित प्रमुख कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन जन्माष्टमी होने से बाजारों में दोनों त्योहारों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

बाजारों में लड्डू गोपाल के नए डिजाइन के पालने, हाथों के बाजूबंद, मुकुट, आकर्षक पोशाकें, लकड़ी की बांसुरी और मोरपंख की जोरदार बिक्री हो रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार इन वस्तुओं के दाम बढ़े हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह के चलते बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा है।

बाल गोपाल कान्हा जी की नई प्रतिमाएं और रंग-बिरंगी पोशाकें खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालु अपने घरों और मंदिरों में जन्माष्टमी की सजावट और पूजा की तैयारियों में व्यस्त हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version