लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जिला- डीडवाना नावां
लोकेशन- नावां शहर
रिपोर्टर- मनीष पारीक
राजस्व मंत्री से ज्यादा उनकी पत्नी व बेटे की चलती है प्रसाशन में- महेंद्र चौधरी
नावां सिटी। दो दिन पूर्व एक नवजात शिशु की जन्म लेने के कुछ देर बाद ही खाखड़की ग्राम की टूटी सड़क के कारण मौत हो गई थी। 12 किमी की सड़क में हजारो की संख्या में गहरे गड्ढों के चलते अब तक दो नवजातों को मौत हो चुकी है जिसको लेकर अब खाखड़की ग्राम के लोगो ने 12 किमी की डबल सीसी सड़क बनवाने की ठान ली है। SDM कार्यालय के सामने आज खाखड़की के ग्रामीणो ने दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। आज धरने को पूर्व विधायक व पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ समर्थन दिया। महेंद्र चौधरी गर्ल्स स्कूल चौराहे से पैदल मार्च करते हुए धरना स्थल पहुचे।
धरना स्थल पर मृतक नवजात के परिजनों से मुलाकात कर हर सम्भव मदद का भरोषा दिलाया। महेंद्र चौधरी ने अपने सम्बोधन में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में प्रसाशनिक अधिकारी हावी है जो किसी की सुनते नही है। नावां विधायक व मंत्री विजय सिंह चौधरी के बारे में कहा कि मंत्री से ज्यादा मंत्री के पुत्र व पत्नी की चलती है और वही हर कामो का निर्णय लेते है ये तो नाम के मंत्री बने हुए है। महेंद्र चौधरी ने पूर्व सरकार द्वारा कराए गए अपने कार्यकाल के कार्यो को गिनाया। महेंद्र चौधरी ने प्रसाशन को आगाह करते हुए कहा कि जल्द समस्या समाधान किया जावे अन्यथा विधानसभा क्षेत्र से हजारो की संख्या ग्रामीण यहां धरना देने पहुच जायेगे।
धरना स्थल पर मृतक नवजात के परिजन भी उपस्थित थे। सड़क निर्माण के साथ साथ अब नवजात की मौत पर सियासत गर्म होने लगी है । सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए ,विकाश कार्यो को गिनाया लेकिन मृतक के परिजनों को कोई सहायता प्रदान नही की। आपको बता दे खाखड़की ग्राम की 12 किमी सड़क कांग्रेस के कार्यकाल व महेंद्र चौधरी के विधायक रहते ही स्वीकृत करवाई गई थी और जिस ठेकेदार के सड़क का निर्माण किया वह भी कांग्रेस समर्थित था जिसका फायदा उठाते हुए सड़क में जमकर भ्रष्टाचार किया गया।
सड़क निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार किया गया जिसका खामियाजा खाखड़की ग्राम के दो नवजात शिशुओ की मौत से चुकाना पडा है। ग्रामीणो ने तीन मांगे रखते हुए नवजात मृतक के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा, 12 किमी डबल सीसी सड़क निर्माण और पूर्व में सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार की न्यायिक जांच करवाकर ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। ग्रामीणो ने जमकर प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी की।