लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) पर होगा मंथन
जयपुर | रूपनारायण सांवरिया।
जयपुर | विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी–जी रामजी विषय पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार, 16 जनवरी को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
वीबी–जी रामजी अभियान के प्रदेश संयोजक जसवंत सिंह बिश्नोई ने बताया कि इस कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
सुबह 10 बजे से होगी कार्यशाला
उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली इस कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, वीबी–जी रामजी से जुड़े जिला संयोजक, प्रवक्ता-पैनलिस्ट, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा आयोग एवं बोर्ड के अध्यक्षगण भाग लेंगे।
कार्यशाला के दौरान ग्रामीण रोजगार, आजीविका सृजन और विकसित भारत गारंटी से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
