लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,। (आर एन सांवरिया) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। 