Home latest श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाया महासाध्वी यशकंवरी म.सा. का दीक्षा दिवस

श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाया महासाध्वी यशकंवरी म.सा. का दीक्षा दिवस

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

शीतल गच्छ यश प्रोत्साहन महिला मण्डल द्वारा किया गया गुणानुवाद सभा का आयोजन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)   श्रमण संघीय चतुर्थ पट्टधर आत्मध्यानी आचार्य डॉ शिवमुनि महारासा की आज्ञानुवर्ती श्रमण संघीय साध्वी शिरोमणी राजस्थान प्रवर्तिनी शासन प्रभाविका सद्गुरूवर्या पूज्य श्रीयशकंवर महारासा का 88वां दीक्षा दिवस गुरूवार को श्री शीतलगच्छ यश प्रोत्साहन महिला मण्डल के तत्वावधान में महासाध्वी ज्ञानकंवर म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में मनाया गया। काशीपुरी स्थित शीतल स्वाध्याय भवन में हुए गुणानुवाद कार्यक्रम में साध्वी मण्डल एवं श्रावक-श्राविकाओं ने पूज्य महासाध्वी यशकंवर म.सा. के प्रति भाव अभिव्यक्ति करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। सर्व सिद्धीदायक नवकार महामंत्र की आराधना के साथ शुरू कार्यक्रम में साध्वी पुष्पलता म.सा. ने गुरू माता यशकंवर म.सा. के प्रति मन के उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि जिनशासन की आराधना एवं जीव दया की अनुपम प्रेरणा प्रदान करने वाली पूज्य सद्गुरूवर्या को हम अपने जीवन में जब भी स्मरण करते है मन उनके प्रति अटूट श्रद्धा से भर जाता है और हमेशा यहीं महसूस होता है कि हमे अभी धर्म-समाज की सेवा के लिए समर्पित भावना से बहुत कार्य करना है।

उनकी दिव्य छवि हमारे मन-मस्तिष्क में बसी हुई है हमे सदा सेवा व भक्ति के पथ पर चलने की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि महासाध्वी यशकंवर म.सा. जैसी महान विभूति के गुणों का जितना गुणगान करें कम होगा। हम उनके बताए आर्दशों व सिद्धांतों को आत्म अंगीकार कर ले तो हमारा जीवन सफल हो सकता है। कार्यक्रम में पूज्य साध्वी प्रवर प्रतिभाश्रीजी म.सा.,समीक्षाश्रीजी म.सा. का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। स्वागत उद्बोधन में शीतल गच्छ यश प्रोत्साहन महिला मण्डल की अध्यक्ष रेखा नानेचा ने बताया कि पूज्य सद्गुरूवर्या यशकंवर म.सा. के पावन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे प्रवचन चन्द्रिका उप प्रवर्तिनी महासाध्वी श्री मैनाकंवरजी म.सा. एवं सभी साध्वी मण्डल प्रमुखा व साध्वी मण्डल के आशीर्वाद से ही शीतलगच्छ यश गुरूणी प्रोत्साहन मण्डल का गठन कर संघ-समाज के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

मण्डल की कार्याध्यक्ष नीता बाबेल ने कहा कि पूज्य सद्गुरूवर्या यशकंवरजी म.सा. का दीक्षा दिवस हमारे लिए प्रेरणादायी है ओर हमे इस बात का संदेश देता है कि हमे आपके संदेशों के अनुरूप अपना जीवन बनाना है। समारोह में वरिष्ट सुश्रावक सुशील चपलोत, भूपेन्द्र पगारिया, मुकेश डांगी, दिनेश गोखरू, जैन कॉन्फ्रेंस आत्मध्यान योजना की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लाड़ मेहता, बलवीर चोरड़िया, रेणु जैन, लीला पोसवालीया, सुनीता बोरदिया, जैन कांफ्रेंस राष्ट्रीय मंत्री निर्मला बुलिया आदि ने गुणानुवाद करते हुए अपने भाव व्यक्त किए। गुणानुवाद सभा के अंत में बारडोली के पास गुरूवार सुबह विहार के दौरान सड़क हादसे में देवलोकगमन हुए पूज्य अभिनंदनमुनिजी म.सा. को भावाजंलि अर्पित करने के साथ दो लोगस्स के साथ उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई। मंडल की मंत्री राखी खमेसरा ने बताया की इस अवसर पर उमा आंचलिया, रेखा चौधरी, प्रमिला कोटेचा, रजनी सिंघवी, वंदना लोढ़ा, विमला सिसोदिया पुष्पा मेहता, सुनीता गांधी, मंजू कोठारी, महिमा बाफना, अनु मेहता, सीमा चौधरी, तारा भंडारी, वीणा बुलिया, प्रभा रानी पगारिया, मैंना चंडालिया, अंगुरबाला पीपाड़ा, मधु कोठारी, ललिता देवी खरीवाल, मंजू खारीवाल, वनीषा कोठारी, अलका नाहर आदि बहने उपस्थित थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version